September 14, 2026

जिलाधिकारी ने जनपद वाराणसी में देव-दीपावली पर्व मनाये जाने के दृष्टिगत 07 नवम्बर (सोमवार) को एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया-

Spread the love

वाराणसी/दिनांक 02 नवम्बर, 2022 (सू0वि0)

 

*जिलाधिकारी ने जनपद वाराणसी में देव-दीपावली पर्व मनाये जाने के दृष्टिगत 07 नवम्बर (सोमवार) को एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया*

 

वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया की जनपद वाराणसी में 08 नवम्बर को चन्द्रग्रहण होने की वजह से देव-दीपावली का पर्व 07 नवम्बर (सोमवार) को मनाया जा रहा है। देव- दीपावली सबसे ज्यादा जनसहभागिता का त्योहार है, जिसे समस्त सरकारी अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य नागरिकों द्वारा काफी धूम-धाम से मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि देव-दीपावली को देखने हेतु जनपद वाराणसी में काफी अधिक संख्या में देशी व विदेशी पर्यटक आते हैं। महोत्सव समितियों से समन्वय करके इस पर्व की तैयारियों तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सरकारी विभागों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।जिलाधिकारी ने जनपद वाराणसी में 07 नवम्बर (सोमवार) को देव-दीपावली पर्व मनाये जाने के दृष्टिगत 07 नवम्बर (सोमवार) को एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश राजस्व विभाग के माल विभाग सहित समस्त शिक्षण संस्थानों (सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं यू०पी० बोर्ड/सीबीएसई बोर्ड/ आईसीएसई बोर्ड/डिग्री कॉलेज/संस्कृत विद्यालयों/कोचिंग संस्थानों/मदरसा/आंगनबाड़ी केन्द्र/आईटीआई/पॉलिटेक्निक व अन्य शिक्षण संस्थाओं) पर लागू होगा।