*प्रेस नोट थाना कैण्ट, खोराबार व एसओजी टीम गोरखपुर दिनांक 31.10.2022*
*अर्न्तजनपदीय गैंग के 04 शातिर लूटेरे, लूट के 04 लाख 8 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त 02 अदद वैगनार कार के साथ गिरफ्तार*
*पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 50000/- रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया ।*
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल नेतृत्व में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट मय पुलिस टीम व प्रभारी निरीक्षक खोराबार मय टीम व एसओजी प्रभारी मय टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. विजय महतो पुत्र स्व0 भगेलू महतो निवासी पकड़ी थाना डुमरियाघाट जनपद पूर्वी चम्पारण (मोतीहारी) बिहार 2. मिथिलेश कुमार पुत्र रविन्द्र पासवान निवासी पकड़ी थाना डुमरियाघाट जनपद पूर्वी चम्पारण (मोतीहारी) बिहार 3. सोनू कुमार साहनी पुत्र स्व0 प्रयाग साहनी निवासी पकड़ी थाना डुमरियाघाट जनपद पूर्वी चम्पारण (मोतीहारी) बिहार 4. शत्रुधन साहनी पुत्र राम अयोध्या साहनी निवासी रखुनाथपुर थाना तुर्कोलिया पूर्वी चम्पारण के कब्जे से लूट के कुल 04 लाख 8 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त 02 अदद वैगनार वाहन के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम कुल 6 लोग इस गैंग में सम्मिलित है । हमलोगो के पास दो वैगनार कार है, इसी वाहन से हमलोग बिहार पूर्वी चम्पारण से आते है और रेलवे स्टेशन गोरखपुर और रोडवेज गोरखपुर के पास सुबह में सवारी के लिए दो –दो व्यक्ति दोनो वाहन में बैठे रहते है । एक व्यक्ति बाहर टहल कर सवारी का तलाश करता है उसे कोई ऐसा व्यक्ति जो अकेला हो बाहर से आया हो और लगता है कि उसके पास से पैसा आसानी से मिल जायेगा । वह सवारी जो कुशीनगर, पडरौना, गोपालगंज तक जाएग उसको हमलोग बैठा लेते है और बीच रास्ते में उसके पैसो को बरगलाते हुए कि आगे पुलिस चेक करेगी आपके पास जो पैसे है उसे एक लिफाफा में रखने के लिए देते है और उसको बीच रास्ते में उतार देते है तथा पैसा लेकर फरार हो जाते है । जिस गाड़ी में हमलोग बैठाते है उसके पीछे दूसरी वैगनार गाड़ी कवर करने के लिए चलती है ताकि कभी फंसने पर पीछे वाली गाड़ी से भाग सके । इस तरह का कार्य हमलोग बिहार में पटना जक्सन, मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन, गोरखपुर रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन गोरखपुर से हमलोग करते है ।
दिनांक 26.10.22 को हमलोगो द्वारा एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन के बाहर से जो हाटा कुशीनगर जाने वाला था को बैठाये और गाड़ी नं BR28G2001 वैगनआर सफेद रंग में बैठाकर जिसमें चार व्यक्ति थे शत्रुहन साहनी, सोनु कुमार व दीपक व सोनू साहनी में सवार थे तथा दूसरे वाहन BR 01 EJ 8353 विजय महतो व मिथिलेश सवार थे हमलोगो ने उस व्यक्ति के पास रखे कुल 8000/- रुपये लेकर उसको एयरफोर्स के पास रास्ते में उतार दिये और आगे हाईवे होते हुए चले गये ।
दिनांक 28.10.2022 को हमलोग रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड के पास सवारी की तलाश किये लेकिन उस दिन कोई भी सवारी नहीं मिला तो हमलोग वापस जा रहे थे और रास्ते में भी सवारी खोज रहे थे । तभी एम्स तिराहे के पास एक व्यक्ति जो बूढा था एवं पीट्ठू बैंग लिया था वह आने जाने वाले वाहनो को हाथ दे रहा था तो हमलोगो ने उससे पूछा तो वह हाटा कुशीनगर जाने के लिए बताया तो हमलोग उसको गाड़ी नं0 BR 01 EJ 8353 में बैठा लिये समय करीब 7.30 am हो रहा था । फिर उसको बैठाने के बाद उसका मौबाइल मांगे और मोबाइल से सिम निकाल दिये तो उसने विरोध किया । इसी गाड़ी को विजय महतो चला रहा था मिथिलेश और सोनू साहनी बैठे हुए थे । उक्त व्यक्ति का बैग जब चेक किया गया तो उसने विरोध और चिल्लाने का प्रयास किया तब सोनू साहनी द्वारा एक हाथ उसके मुंह पर मारा गया और दबोच लिया गया । बैग में काफी पैसे थे हमलोगो की लालच बढ़ गयी हमलोगो ने सभी पैसे जो पोलिथीन में था निकाल लिये और उस व्यक्ति को डरा धमकाकर बैंग के साथ हाईवे जगदीशपुर के पास उतार दिये और हमलोग आगे जाकर गाड़ी मोडकर पुनः देवरिया की तरफ चले गये । पीछे वाली गाड़ी में कवर करते हुए शत्रुध्न साहनी ,सोनू कुमार उर्फ सानू और दीपक चल रहे थे हमलोग देवरिया में रुकने के बाद पुनः घटना करने के लिए लालचवश आज रेलवे बस स्टैण्ड पर आये थे तभी आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।
सवारी की तलाश में दीपक कुमार जो गोरखपुर का रहने वाला है तथा सोनू साहनी पुत्र भिखारी साहनी भाग गये ।6 लाख 56 हजार वाली लूट का और पैसा इन्ही लोगो के पास है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. विजय महतो पुत्र स्व0 भगेलू महतो निवासी पकड़ी थाना डुमरियाघाट जनपद पूर्वी चम्पारण (मोतीहारी) बिहार
2. मिथिलेश कुमार पुत्र रविन्द्र पासवान निवासी पकड़ी थाना डुमरियाघाट जनपद पूर्वी चम्पारण (मोतीहारी) बिहार
3. सोनू कुमार साहनी पुत्र स्व0 प्रयाग साहनी निवासी पकड़ी थाना डुमरियाघाट जनपद पूर्वी चम्पारण (मोतीहारी) बिहार
4. शत्रुधन साहनी पुत्र राम अयोध्या साहनी निवासी रखुनाथपुर थाना तुर्कोलिया पूर्वी चम्पारण
*अनावरण हुए अभियोगों का विवरण-*
1. मु0अ0सं0 896//22 धारा 34/392/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 667/22 धारा 394 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 129/18 धारा 419,420,414,34 भादवि व 8/22 NDPS Act जीआरपी थाना मुजफ्फरपुर बिहार ।
*बरामदगी:-*
1. लूट का कुल 04 लाख रुपया सम्बन्धित मु0अ0सं0 667/22 धारा 394 भादवि तरमीम धारा 395/412 भादवि थाना खोराबार गोरखपुर
2. लूट का 8000/- रुपया सम्बन्धित मु0अ0सं0 896//22 धारा 34/392/411 भादवि तरमीम धारा-395/412 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. घटना में प्रयुक्त 02 अदद वैगनार वाहन संख्या BR 01 EJ 8353 व गाड़ी संख्या सफेद रंग BR 28 G 2001
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. निरीक्षक कल्याण सिंह सागर प्रभारी थाना खोराबार
3. उ0नि0 मनीष यादव प्रभारी एसओजी टीम
4. म0उ0नि0 सुनीता सिंह चौकी प्रभारी एयरफोर्स
5. उ0नि0 आशुतोष राय थाना कैण्ट गोरखपुर
6. उ0नि0 अवनीश कुमार पाण्डेय थाना कैण्ट गोरखपुर
7. उ0नि0 रामानुज सिंह यादव थाना खोराबार
8. हे0कां0 राममंगल सिंह एसओजी टीम
9. हे0कां0 अरुण खरवार एसओजी टीम
10. हे0कां0 इन्द्रेश कुमार वर्मा एसओजी टीम
11. कां0 करुणापति तिवारी एसओजी टीम
12. कां0 दुर्गेश मिश्रा, एसओजी टीम
13. कां0 रवि चौधरी एसओजी टीम
14. कां0 जयप्रकाश यादव थाना कैण्ट गोरखपुर
15. कां0 टीपू सुल्तान थाना कैण्ट गोरखपुर
16. कां0 ऐनुलहक अंसारी थाना कैण्ट जनपद
17. कां0 लालबहादुर यादव थाना खोराबार
18. कां0 पियुष कुमार थाना खोराबार
19. कां0 मनीष राजभर थाना खोराबार
20. कां0 राहुल कुमार दूबे थाना खोराबार





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-