April 21, 2026

डिप्लोमा इन फार्मेसी का फर्जी सर्टिफिकेट देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेसनोट थाना शाहपुर गोरखपुर दिनांक 31.10.2022*

 

*डिप्लोमा इन फार्मेसी का फर्जी सर्टिफिकेट देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के कुशल निर्देशन में रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 धर्मवीर सिंह चौकी प्रभारी पादरी बाजार मय थाना शाहपुर टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए मु0अ0सं0 441/2022 धारा 406,420,467,468,471,506 भादवि में डिप्लोमा इन फार्मेसी का फर्जी सर्टिफिकेट देने वाले वांछित अभियुक्त आशीष पुरी पुत्र स्व0 जवाहर लाल पुरी निवासी शताब्दीपुरम पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मूलपता भदेश्वरनाथ थाना शहर कोतवाली जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय रिमांड हेतु भेजा जा रहा है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*

संदीप श्रीवास्तव थाना चिलुआताल जिला गोरखपुर को अभियुक्त आशीष पुरी उपरोक्त द्वारा डी0 फार्मा कराने के नाम पर पैसे लेना व छल करके डी0 फार्मा की वर्ष 2018-2019 सत्र की फर्जी कूटरचित डिग्री असली बता कर देना तथा रुपया हड़प लेना व जान से मारने की धमकी देना जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

आशीष पुरी पुत्र स्व0 जवाहर लाल पुरी निवासी शताब्दीपुरम पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मूलपता भदेश्वरनाथ थाना शहर कोतवाली जनपद बस्ती

 

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 184/2022 धारा 406,420,467,468,471,506 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम :-*

1.उ0नि0 धर्मवीर सिंह चौकी प्रभारी पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

2. का0 प्रवीण यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

3.का0 अखिलेश यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।