April 22, 2026

ट्रांसफार्मर के वर्कशाप मे ऊंची लपटों के साथ लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाडियां-

Spread the love

यमुनापार : ट्रांसफार्मर के वर्कशाप मे ऊंची लपटों के साथ लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाडियां______

 

प्रयागराज के नैनी मे ट्रांसफार्मर के वर्कशॉप मे भीषण आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। यमुनापार के नैनी में टीएसएल पर स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई|

इस वर्कशाप में 10 से 100 केवीए ट्रांसफार्मरों की मरम्मत होती है। सुबह नौ बजे आग लगने की जानकारी हुई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया| फायरब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। इसके पहले भी वर्कशाप में दो बार आग लग चुकी है। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई है। पूरा इलाका धुएं के गुबार से भर गया है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है|