April 21, 2026

करेली के एक अधिवक्ता से ऑनलाइन सामान डिलेवरी करने वाली एक कंपनी के नाम से ठगी करने का मामला सामने आया-

Spread the love

प्रयागराज : करेली के एक अधिवक्ता से ऑनलाइन सामान डिलेवरी करने वाली एक कंपनी के नाम से ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने डाक से स्क्रैच कूपन भेज ठगी की है। अधिवक्ता सगीर अहमद ने तथाकथित कंपनी के मैनेजर सिंटू कुमार, कमल सिंह, मंजू नाथ, अमित सिंह और पंकज कुमार के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

 

पुलिस को बताया कि उन्होंने एक कंपनी से ऑनलाइन मोबाइल खरीदा था। इसके बाद कंपनी से डाक से कूपन भेजा गया। दिये गए नंबर पर संपर्क करने पर बताया गया कि कंपनी अपनी 9वीं सालगिरह मना रही है। इसलिए ग्राहकों को स्क्रैच कूपन भेजा गया है। इसमें आप टीबी, मोबाइल, फ्रीज जीत सकते हैं। कोड बताने पर कंपनी ने कहा कि आपको सात लाख 75 हजार का इनाम मिला है। साइबर ठगों ने इसके बाद बैंक की जानकारी ली और एक प्रतिशत जीएसटी जमा करने के लिए कहा। 7500 रुपये जमा करने पर तीन प्रतिशत सर्विस टैक्स जमा कराया। इस तरह से किसी न किसी टैक्स के नाम पर कुल एक लाख 15 हजार रुपये अधिवक्ता से जमा करा लिया। इस बीच एक और लेटर भेजकर अधिवक्ता को झांसा दिया था।