September 16, 2026

पत्नी फांसी लगाकर कर रही थी आत्महत्या,पति बचाने के बजाय बनाता रहा वीडियो-

Spread the love

पत्नी फांसी लगाकर कर रही थी आत्महत्या,पति बचाने के बजाय बनाता रहा वीडियो

 

कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर से पति के कारनामे का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।यहां पत्नी पंखे से लटक कर फांसी लगाने का प्रयास करती रही तो वहीं पति उसको बचाने की बजाय वीडियो बनाने में मस्त था।पहले पत्नी प्रयास करती रही और फिर दूसरी बार फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

 

मिली जानकारी के‌ अनुसार मामला कानपुर के गुलमोहर नगर का है।कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले राज किशोर गुप्ता ने अपनी बेटी शोभिता गुप्ता की शादी 4 साल पहले गुलमोहर में रहने वाले संजीव गुप्ता के साथ की थी।मंगलवार दोपहर शोभिता ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।इसके बाद संजीव ने इसकी सूचना ससुराल वालों को दी।शोभिता के पिता राजकिशोर अपने घर वालों के साथ घबराए हुए आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे।वहां उन्होंने देखा कि बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा है और उसका पति संजीव उसके चेस्ट में पंपिंग कर रहा था।

 

पति ने दिखाया फांसी लगाते हुए का वीडियो

 

मृतका के पिता ने जब पति संजीव गुप्ता से पूछा कि उनकी बेटी ने फांसी कैसे और क्यों लगाई।तब उसने अपने मोबाइल का वीडियो दिखाते हुए कह दिया कि यह पहले भी फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी, तब मैंने उसको बचा लिया था। इसका वीडियो भी उसने पत्नी के पिता को दिया।वीडियो देख कर सब घर वाले हैरत में रह गए कि जब उनकी बेटी फांसी लगा रही थी तब उसका दामाद संजीव उसको बचाने की जगह वीडियो बना रहा था।संजीव उसे बोल रहा था तुम ऐसा ही करोगी तुम्हारी सोच ऐसी ही है।

 

परिजनों ने पति पर लगाया आरोप

 

मृतका के परिजनों ने घटना की सूचना हनुमन्त बिहार पुलिस को दी।जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।लड़की के पिता का आरोप है कि जब वह घर पहुंचे तो बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा था और उसका पति पंपिंग कर रहा था। वह खुद उसको अस्पताल नहीं ले गया। पिता ने बताया कि मृतका को वही लोग अस्पताल ले गए।जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। FTR NEWS