*अपहरण का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर मेजा पुलिस ने अपहृता को किया सकुशल बरामद*
मेजा प्रयागराज।मेजा पुलिस ने थाने में पंजीकृत अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है गिरफ्तार युवक से दर्ज अपराध के बारे में मेजा पुलिस ने पूछतांछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया।उक्त गिरफ्तारी कार्यवाही- एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाने पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु दिए गये निर्देश के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में थानाध्यक्ष मेजा धीरेन्द्र सिंह ने पंजीकृत मुकदमा 139/2022अपहरण की धारा का मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए आज वांछित आरोपी को सत्यम तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी टडहर थाना मांडा जनपद प्रयागराज को मेजा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष के अनुशार दर्ज मुकदमे के बाद से ही वांछित युवक तलास की जा रही थी मुखबीर की खास सूचना पर घेराबंदी कर उसे मेजा चौराहा से गिरफ्तार लिया गया साथ ही मुकदमा से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।आरोपी के पकड़ने जाने में मुखबीर की भी भूमिका सराहनीय रही वही आरोपी के विरुद्ध आगे की नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-