April 16, 2026

घनी आबादी में मोबाइल टावर लगाने का लोगों ने किया विरोध-

Spread the love

घनी आबादी में मोबाइल टावर लगाने का लोगों ने किया विरोध।

 

क्षेत्रीय लोगो द्वारा कई बार मना करने के बाद भी मोबाइल टावर लगा रहे मकान मालिक रवि मिश्रा ने नहीं सुनी इनकी बात लड़ाई झगड़े पर हो गया तैयार।

 

लोगों ने इसकी लिखित शिकायत डीएम ऑफिस कमिश्नर ऑफिस नगर आयुक्त को भेज , चौकी प्रभारी पांडेयपुर को इस विषय की जानकारी दिया।

 

मामला लालपुर थाना अंतर्गत हुकूलगंज का यहां घनी आबादी के बीच एक मकान मालिक रवि मिश्रा द्वारा अपने मकान पर मोबाइल टावर लगाए जा रहा है जिसका आस-पड़ोस के लोगों ने पुरजोर विरोध किया उन्होंने मकान मालिक को इससे होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए मोबाइल न लगाने का निवेदन किया लेकिन मकान मालिक द्वारा सभी लोगो को यह कह कर भगा दिया गया कि मकान मेरा है मैं कुछ भी करवा सकता हु।वही लोगो का कहना है कि सरकार ने पहले ही मोबाइल टावर घनी आबादी के बीच लगाने को मना कर रखा है इससे निकलने वाले रेडिसन बुजुग,बच्चे,गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुचता है।साथ ही कई रोगों का कारण भी बन जाता है। लोगो ने इसकी लिखित शिकायत डाक द्वारा वाराणसी कमिश्नर ,जिलाधिकारी वाराणसी,नगर आयुक्त को भेजते हुए चौकी प्रभारी पांडेयपुर को इससे अवगत कराया ।