*आजमगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या*
*मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची, जमीनी विवाद का मामला*
आजमगढ़ जिले के तोवां गांव के पास आज शाम बाजार से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर निजामाबाद और सरायमीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक, राहुल के परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवा गांव निवासी राहुल यादव 24 पुत्र गंगा यादव शुक्रवार को सरायमीर बाजार गया था। खरीदारी के बाद वह तोवां अपने गांव जा रहा था। शाम को पौने सात बजे के करीब जैसे ही वह गांव के पास स्थित कुंवर नदी पुल के पास पहुंचा ही था कि तभी कुछ बदमाश आए और राहुल को गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज से आस-पास लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। खून से लथपथ युवक को देख पुलिस को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती तबतक उसकी मौत हो गई। निजामाबाद और सरायमीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोग भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। राहुल का शव देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को विवाद चल रहा है। मृतक बीए का छात्र था। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-