*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*
*प्रेस नोट*
*दिनांक-20.10.2022*
*थाना राजातालाब पुलिस ने गाँजा बेचने वाले अभियुक्त संदीप को किया गिरफ्तार, कब्जे से 750 ग्राम अवैध गाँजा बरामद*
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 20-10-2022 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा शहंसापुर के से मुखविर की सूचना पर अभियुक्त 1. संदीप पुत्र महंगू विन्द ग्राम लक्षुआपुर नरसड़ा थाना राजातालाब वाराणसी उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से 750 ग्राम नजायज गाँजा बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के संबंध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0210/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. संदीप पुत्र महंगू विन्द ग्राम लक्षुआपुर नरसड़ा थाना राजातालाब वाराणसी उम्र 21 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
750 ग्राम नजायज गाजा बरामद।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 विवेक कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 सत्यजीत सिंह, का0 ब्रजभूषण यादव थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण*





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-