May 25, 2026

कुआँ से मिला अधेड़ व्यक्ति का शव-

Spread the love

सरैयाहाट:-(दुमका)

============

*कुआँ से मिला अधेड़ व्यक्ति का शव*

 

🔹️ जिले के सरैयाहाट थानाक्षेत्र के हरजन गाँव स्थिथ एक कुआँ से बीते शनिवार को पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है ।

 

🔹️ बरामद हुए शव की पहचान तीतू मंडल (45 वर्ष) के रूप में हुई है ।

 

🔹️ छ: साल पूर्व इसी कुएं से इस एकलौते मृत व्यक्ति की माँ का शव मिला था । जिसकी हत्या कर इसी कुएं में डाल दिया गया था । जिसमें हत्यारोपी एकलौता पुत्र तीतू मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था । अपनी माँ की हत्या के आरोप में वर्षों से जेल में सजा काट रहा तीतू मंडल हाल ही में पांच माह पूर्व जेल से छूटकर बाहर आया था ।

 

🔹️ 45 वर्षीय तीतू मंडल के शव को देखने से यह प्रतीत होता है कि युवक की मौत तीन-चार दिन पूर्व ही हुई है ।

 

🔹️ हलांकि अबतक यह पता नहीं चल पाया है कि युवक खुद कुआँ में गिर गया या उसके साथ कोई हादसा हुआ है । फिलहाल पुलिस द्वारा मृत युवक की पत्नी का बयान लिया गया है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है । फिलहाल पुलिस द्वारा यूडी केस दर्ज कर लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद युवक की मौत का खुलासा हो पाएगा ।

 

 

 

सुशील झा, दुमका