*थाना मेजा पुलिस टीम द्वारा चालीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार ।*
मेजा/प्रयागराज – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पांडेय द्वारा समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने एवम अपराध एवम अपराधियो पर अंकुश लगाने व मादक पदार्थों के तस्करी पर रोक हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मेजा विमल किशोर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मेजा धीरेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक गोविंद राम व उनकी पुलिस टीम द्वारा चालीस लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक महिला कंचन पत्नी रमेश निषाद को किया गया गिरफ्तार । बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 592/22 धारा 60 EX एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर थाना पुलिस टीम द्वारा अग्रिम करवाई जारी हैl FTR

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-