May 2, 2026

अवैध देशी शराब के साथ कोतवाली पुलिस ने एक महिला पकड़ा-

Spread the love

*अवैध देशी शराब के साथ कोतवाली पुलिस ने एक महिला पकड़ा*

मेजा प्रयागराज।आज मेजा पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र ग्राम जोडरी तारा क्षेत्र में छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अवैध शराब बनाने व बेचने वाले तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में शनिवार मेजा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह अपने दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण शील थे तभी गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र गाँव जोडरी तारा में रमेश की पत्नी कंचन अवैध शराब कारोबार करती है सूचना पर यकीन कर मेजा थानाध्यक्ष दरोगा गोविंद राम,कास्टेबल आकाश महिला कास्टेबल आशा पटेल के साथ उसके गाँव घर पहुंचे तलाशी ली तो उसके पास से40 लीटर देसी शराब बरामद हुआ।उन्होंने मौके से तस्कर कंचन पत्नी रमेश उम्र 32 वर्ष को शराब समेत गिरफ्तार कर थाने ले आये जहा महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की। FTR NEWS