October 28, 2026

कैंट थाना प्रभारी ने गोलघर समेत विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गस्त करके लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास-

Spread the love

*कैंट थाना प्रभारी ने गोलघर समेत विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गस्त करके लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास*

 

गोरखपुर। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एस पी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी कैंट श्याम देव कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए कैंट थाना प्रभारी शशि भूषण राय और जटेपुर चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय मय फोर्स के साथ त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए जटेपुर सिटी मॉल छात्र संघ चौराहा समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। कल बारावफात के जुलूस को लेकर आयोजको के साथ जटेपुर चौकी पर बैठकर निर्देश दिया कि निर्धारित रूट से ही जुलूस को निकाले कोई नई परंपरा ना शुरू करें। आपसी सौहार्द और भाई चारे के साथ शांतिपूर्वक जुलूस निकाले।