*गोरखपुर* *बाढ़ बचाव तैयारियों को लेकर चौरीचौरा प्रशासन ने किया बैठक*
लगातार हो रही बरसात से चौरीचौरा क्षेत्र में भी राप्ती और गोर्रा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इन दोनों नदियों के कारण आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक तहसील प्रसाशन ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ किया। समीक्षा बैठक में मौजूद कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया।
झंगहा थाना परिसर में ब्रम्हपुर और खोराबार ब्लाक से सम्बंधित बाढ़ खण्ड, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों और बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों के ग्राम प्रधानों के साथ तहसीलदार नीलम तिवारी ने समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सबसे पहले बन्धों पर बने रेन कट आदि को भरने के साथ टूटी सड़कों को सबसे पहले ठीक कराने को कहा। उन्होंने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को जगह टूटी सड़कों को ठीक कराने को कहा।




More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-