October 28, 2026

चौरीचौरा में स्कूली बस का हादसा टला-

Spread the love

*गोरखपुर*

 

*चौरीचौरा में स्कूली बस का हादसा टला*

 

चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम बाल खुर्द में स्थित एसडी चिल्ड्रेन ऐकडमी स्कूल का बस शनिवार की दोपहर में बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में बंशहिया में स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही गाड़ी को पास देने में स्कूली बस के गेट के साइड का हिस्से का आगे और पीछे का पहिया धान के खेत में उतर गया।

स्कूली बस पलटने बच गया। आस पास के लोगों का कहना था कि एक बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 15 से 20 बच्चे सवार थे। ऐकडमी के प्रबंधक अशोक राय ने‌ कहा कि बंशहिया से खैराबाद के भूस‌ऊलवा जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। दूसरे वाहन को साइड देने वजह से बस का एक साइड आगे और पीछे का पहिया धान के खेत में उतर गया है। किसी को चोट नहीं लगा है।