*इस वर्ष साइबर अपराध सेल ने साइबर फ्रॉड के शिकार लोगो को 52.25 लाख रुपये कराए रिफंड-पुलिस कमिश्नर*
*साइबर फ्रॉड का शिकार हों तो तत्काल 7839856954 पर करें कॉल-ए सतीश गणेश*
*(शीतल निर्भीक ब्यूरो)*
वाराणसी। कमिश्नरेट अपराध शाखा के साइबर अपराध सेल ने वर्ष 2022 में लोगों से हुए साइबर फ्राड के अबतक कुल 52 लाख 25 हजार 719 रूपये पीड़ितों को वापस कराए। शनिवार को साइबर अपराध के शिकार अनिल बजाज, सूर्यप्रताप सिंह, अरूण कुमार उपाध्याय, प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, जगदीश सिंह, करीम खान, आशीष कुमार ने पुलिस कमिश्नर के कैम्प कार्यालय पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापन किया। सभी ने पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित करने के साथ ही आभार व्यक्त किया।
इस दौरान वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चौक क्षेत्र के निवासी अशीष कुमार के साथ 8 लाख 63 हजार रूपसे का आनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। आशीष ने दो मार्च को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा भेलूपुर निवासी अनिल बजाज के मोबाईल पर बिजली कटने का मैसेज आया और जालसाज ने उनके दो लाख 45 हजार रूपये उड़ा दिये थे।
इसी तरह सिकरौल की मधु सिंह के साथ दो लाख रूपये, पांडेयपुर के अरूण कुमार उपाध्याय के साथ 94 हजार 795 रूपये, गिलट बाजार के जगदीश सिंह के साथ 1 लाख 19 हजार 247 रूपये, भेलूपुर निवासी असिस्टेंट बीएसएफ कमांडेंट रतिश कुमार पांडेय के साथ एक लाख 74 हजार रूपये की ठगी हुई थी। इस मामले के अभियुक्त गिरफ्तार किये गये और रूपयों की बरामदगी हुई।
मिली जानकारी के अनुसार जालसाजों से रूपये वापस दिलाने में भूमिका निभाने वाले सर्विलांस सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय, एसआई शांतनु सिंह, परवेज अख्तर, आरक्षी विराट सिंह,अदर्श आनंद सिंह,मनीष कुमार शर्मा,अखिलेश सोनकर, महिला आरक्षी दीपिका सोनकर और लका थाने के इंस्पेक्टर सहजानंद श्रीवास्तव, एसआई शिवाकर मिश्रा,अनिल राजपूत, आरक्षी सत्यदेव गोंड को पुलिस कमिश्नर ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया।इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की अपना ओटीपी, पिन और सीवीवी किसी से साझा न करें। लोन विश्वसनीय बैंक से ही लें।आनलाइन भुगतान करते समय वेबसाइट की पूरी जांच कर लें।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-