*लोहता पुलिस ने फरार भाजपा नेता के आवास पर 82 की नोटिस चस्पा की*
*लोहता*: जमीन के मामले कूट रचित,जालसाजी, व धोखाधडी कर फरार कल रहे अभियुक्त रामदुलार सिंह के खिलाफ लोहता पुलिस ने सख्ती दिखाते हुवे सीआरपीसी की धारा 82 के तहत अभियुक्त के आवास पर नोटिस चस्पा कर इलाके में मुनादी करवाई। लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि उक्त कार्यवाही लोहता थाने में दर्ज अपराध संख्या 330/2019 धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत कार्यवाही हुई है।
लोहता पुलिस ने उक्त प्रकरण में अदालत द्वारा फरार अभियुक्त राम दुलार सिंह निवासी हरपालपुर लोहता,जिला वाराणसी के आवास पर आज शनिवार को धारा 82 की नोटिस चस्पा किया। इस क्रम में आसपडोस के लोगो को गवाह के तौर पर रख कर नोटिस चस्पा किया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-