*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*
*प्रेस नोट*
*दिनांक-06.10.2022*
*थाना सिंधोरा पुलिस ने कस्बा सिंधोरा चौराहे पर खड़े होकर लड़कियों को अश्लील व छींटाकशी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06-10-2022 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा कस्बा सिंधोरा चौराहे पर आने जाने वाली लड़कियों व महिलाओं से अश्लील व छींटाकशी करने वाले अभियुक्त धीरज कुमार पुत्र तूफानी निवासी सिंधोरा थाना सिंधोरा वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 209/2022 धारा 294 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
धीरज कुमार पुत्र तूफानी निवासी सिंधोरा थाना सिंधोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण उम्र करीब 20 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 रणजीत सिंह, थाना सिन्धोरा वाराणसी ग्रामीण।
2. का0 राहुल चौरसिया, थाना सिन्धोरा वाराणसी ग्रामीण।
3. म0आ0 अंजू, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी ग्रामीण।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-