*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*
*प्रेस नोट*
*दिनांक-06.10.2022*
*थाना लोहता पुलिस ने वाहन चोर कैफ हाशमी को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की वाहन टोयोटा क्वालिस बरामद*
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त कैफ हाशमी पुत्र अब्बास हाशमी निवासी मंगलपुर थाना लोहता वाराणसी को आज दिनांक 06-10-2022 को बनकट रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 अदद चार पहिया वाहन संख्या UP65Z0018 टोयोटा क्वालिस बरामद किया गया।
उक्त बरामद वाहन दिनांक 04-10-2022 की रात्रि में थाना मण्डुवाडीह अन्तर्गत चोरी हुई थी जिसके संबंध में थाना मण्डुवाडीह पर मु0अ0सं0 298/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया था। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लोहता पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0306/ 2022 धारा 41/411/413 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
1. कैफ हाशमी पुत्र अब्बास हाशमी, निवासी मंगलपुर थाना लोहता वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष।
*बरामदगी-*
01 अदद चोरी की चार पहिया वाहन संख्या UP65Z0018 टोयोटा क्वालिस
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी थाना लोहता जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
2.उ0नि0 हरिकेश सिंह चौकी प्रभारी अकेलवा थाना लोहता जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
3.उ0नि0प्रशिक्षु विकल शांडिल्या थाना लोहता जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
4.का0 हेमन्त कुमार थाना लोहता जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
5.का0 अंकुर तिवारी थाना लोहता जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-