October 25, 2026

सोनिया चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते रंगे हाथों एन्टी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Spread the love

बनारस। सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह के कड़े तेवर के बावजूद पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को एन्टी करप्शन टीम की वाराणसी यूनिट ने सिगरा थानाक्षेत्र के सोनिया चौकी प्रभारी महेश सिंह को 5 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक चौकी इंचार्ज के खिलाफ एक व्यक्ति ने एन्टी करप्शन टीम से शिकायत की थी। सोनिया चौकी इंचार्ज महेश सिंह ने उससे एक मुकदमे में से नाम निकालने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शनिवार को ट्रैप लगाकर एंटी करप्शन टीम ने महेश सिंह को 5 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

एन्टी करप्शन टीम ने आरोपी दरोगा को कैंट थाने लाकर पूछताछ की। इस कार्रवाई को एसपी एन्टी करप्शन राजीव मल्होत्रा के निर्देश पर वाराणसी एंटी करप्शन यूनिट प्रभारी विनोद कुमार यादव और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।