June 15, 2026

*पाकिस्तान दिवस कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगे भारतीय प्रतिनिधि*

Spread the love

भारत सरकार ने फैसला लिया है कि वह नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित होने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर किसी भी आधिकारिक प्रतिनिधि को नहीं भेजेगा।

सूत्रों के अनुसार सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि पड़ोसी देश ने कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित किया है। एक अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के अधिकारी 23 मार्च को मनाए जाने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम से दूरी बनाए रखेंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित होने वाले पाकिस्तानी राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में किसी भी आधिकारिक प्रतिनिधि को नहीं भेजने का फैसला किया है।