April 21, 2026

अवैध नशीली गोली को साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति थाना गीडा गोरखपुर दिनांक 04.10.2022*

 

*अवैध नशीली गोली(अल्प्राजोलम) को साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद के अपराध एवं अपराधियो, लूट, चोरी ,वांछित अभियुक्त, की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक गीडा राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनूप सिंह चौकी प्रभारी नौसढ़ मय हमराह के द्वारा अभियुक्त अरबाज उर्फ कदरे आलम पुत्र स्व0 सल्लू उर्फ सलाउद्दीन निवासी जवाहर चक नौसड़ थाना गीडा जनपद गोरखपुर व संजय निषाद पुत्र अकालू निषाद निवासी हरैया थाना गीडा जनपद गोरखपुर को हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्तगण के पास से कुल 250 अदद अवैध नशीली गोली आल्प्राजोलम बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पता-*

1.अरबाज उर्फ कदरे आलम पुत्र स्व0 सल्लू उर्फ सलाउद्दीन निवासी जवाहर चक नौसड़ थाना गीडा जनपद गोरखपुर

2. संजय निषाद पुत्र अकालू निषाद निवासी हरैया थाना गीडा जनपद गोरखपुर

*बरामदगी-*

1. अभियुक्त अरबाज उर्फ कदरे आलम के पास से 150 अदद अवैध नशीली गोली अल्प्राजोलम

2. अभियुक्त संजय निषाद उपरोक्त के पास से 100 अदद अवैध नशीली गोली अल्प्राजोलम

कुल 250 अदद अवैध नशीली गोली अल्प्राजोलम

 

*आपराधिक इतिहास-*

*अभियुक्त अरबाज उर्फ कदरे आलम उपरोक्त*

मु0अ0सं0 422/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना गीडा जनपद गोरखपुर

 

*अभियुक्त अरबाज उर्फ कदरे आलम उपरोक्त*

1. मु0अ0सं0 21/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 272 भादवि थाना गीडा जनपद गोरखपुर

2. मु0अ0सं0 423/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना गीडा जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तार करने वाली टींम-*

1. उ0नि0 अनूप सिंह चौकी प्रभारी नौसढ़ थाना गीडा जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर

3. हे0कां0 कमलेश कन्नौजिया थाना गीडा जनपद गोरखपुर

4. हे0कां0 शैलेन्द्र यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर

5. हे0कां0 अनिल चौधरी थाना गीडा जनपद गोरखपुर

6. कां0 रमेशचन्द चौधरी थाना गीडा जनपद गोरखपुर