थाना पुरामुफ़्ती जनपद प्रयागराज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
पुरामुफ्ती प्रयागराज।जनपद प्रयागराज नगर थाना पुरामुफ्ती पुलिस द्वारा आज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी गौ तस्करी करने वाले संगठित गिरोह से जुड़ा है उसके विरुद्ध एक अक्टूबर 22 को थाने में गैगेस्टर एक्ट में मामल दर्ज था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा दिये कड़े निर्देश पर प्रयागराज पुलिस द्वारा गैंगस्टर के मामलों में वांछित चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत आज थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले के वांछित तुफैल अहमद उर्फ झुरी पुत्र स्व0 नियाज अहमद निवासी काशीपुरम मारियाडीह थाना पुरामुफ्ती को भरेठा तिराहा से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में उसने अपने गिरोह के सरगना असलुफ, शाह आलम निवासीगण अहमदपुर,तूफैल निवासी काशीपुर, रुख़शर निवासी उजीहिनी खालसा आदि के बारे में जानकारी दी। सघन पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की गई।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-