चोरी के सामान के साथ थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद प्रयागराज की पुलिस द्वारा तीन चोरो को पकड़ा गया।
औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ आज सोमवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।तीनों चोर एक गांव क्षेत्र के रहने वाले हैं।एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध मीटिंग में अपराधियो पर अंकुश लगाने तथा उनके गिरफ्तारी हेतु दिए गये निर्देश पर आज थाना औद्योगिक क्षेत्र संजीव कुमार चौबे के कुशल नेतृत्व में दरोगा निखलेश तिवारी अन्य पुलिस के साथ थाने में दर्ज मुकदमे के वांछित की तलाश कर रहे थे तभी मुखबीर से थाने में पंजीकृत293/22 व224/22 से जुड़े आरोपीगणो की रेमण्ड मोड़ क्षेत्र के आसपास होने की खास सूचना मिली।जिसपर पुलिस टीम को मौके क्षेत्र में पहुँची। और योजना बनाकर घेरकर तीनो ब्यक्तियो को पकड़ लिया। सघन पुछ तांछ में उनके निशान देहि पर पास से चोरी का 06 स्क्रैप लोहे की,01डाई लोहे की, 780 रुपये, घटना में प्रयुक्त दो बाइक आदि बरामद किए। थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार किए गए ब्यक्ति में उमेश सिंह पुत्र लल्लन सिंह, क्रूस सिंह पुत्र विनोद सिंह, सिद्दू सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासीगण ग्राम गोंती थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज के है।उन्हें गिरफ्तार स्थल से थाना औद्योगिक क्षेत्र पर लाया गया जहाँ आगे की विधिक कार्यवाही की गई। FTR NEWS

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-