सड़क किनारे सो रहे 4 लोगों को ट्रक ने कुचला,मौत
2022 नई दिल्ली
नई दिल्ली यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को रौंद डाला जिसमें से चार की मौत बतायी जा रहा है और दो की हालत गम्भीर है, जिन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सीमापुरी में टीडीसी डिपोर्ट रेड लाइट क्रॉस करते वक्त यह ट्रक सड़क किनारे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों की मौत हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई है और फरार ट्रक की खोजबीन कर रही है।

More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-