June 15, 2026

सड़क किनारे सो रहे 4 लोगों को ट्रक ने कुचला,मौत-

Spread the love

सड़क किनारे सो रहे 4 लोगों को ट्रक ने कुचला,मौत

 

2022  नई दिल्ली

 

नई दिल्ली यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को रौंद डाला जिसमें से चार की मौत बतायी जा रहा है और दो की हालत गम्भीर है, जिन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सीमापुरी में टीडीसी डिपोर्ट रेड लाइट क्रॉस करते वक्त यह ट्रक सड़क किनारे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचलते  हुए निकल गया। हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों की मौत हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई है और फरार ट्रक की खोजबीन कर रही है।