वाराणसी: अल्ल्हड़ काशी में होली मानाने का अंदाज़ निराला है। यहां सिर्फ बाबा विश्वनाथ के भक्त ही नहीं बल्कि उनकी महिमा सुनकर देश विदेश से आने वाली सैलानी भी होली के पर्व पर मस्ती में डूब जाते हैं। ऐसा ही कुछ दिखा शहर में जब कनाडा से आये सैलानियों के दल ने काशीवासियों के साथ जमकर होली खेली और होली के गीतों पर ठुमके लगाए। इस दौरान उन्होंने होली पर को अद्भुत बताया और कहा कि यह त्यौहार बहुत ही कलरफुल है।
इस बार चुनाव के माहौल में होली में विदेशी भी मोदी मोदी के नारे लगा रहे है होली में मोदी का सुरूर सबके सर चढ़कर बोल रहा है, वाराणसी के घाट पर होली खेलने आए टोलियों ने होली में भी जमकर मोदी मोदी के नारे लगाए,उनके साथ विदेशी भी मोदी मय नजर आए। होली के आनंद में डूबे युवकों में कोई भजन कर रहा है कोई मोदी को 56 नही 65 इंच के सीने वाला बता रहा है।
वहीं शहर के मिंट हॉउस में विदेशियों ने जमकर होली खेली। वहां काशीवासियों ने उनके साथ जन्मकर गुलाल से होली खेली।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ