June 16, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष के स्टोनो सत्येंद्र सिंह उर्फ मुनेश के आकस्मिक निधन पर जताया गया शोक-

Spread the love

*जिला पंचायत अध्यक्ष के स्टोनो सत्येंद्र सिंह उर्फ मुनेश के आकस्मिक निधन पर जताया गया शोक।*

 

मिर्ज़ापुर। जिला पंचायत में कार्यरत स्टोनो सत्येंद्र सिंह उर्फ मुनेश सिंह के निधन पर जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया की मौजूदगी में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें जिला पंचायत के समस्त कर्मचारियों ,जिप सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने 2 मिनट का मौन रखकर सत्येंद्र सिंह उर्फ मुनेश सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने कहा कि सत्येंद्र सिंह उर्फ मुनेश सिंह बेहद मृदुभाषी सौम्य और शालीन व्यवहार के कर्मचारी थे।उनके आकस्मिक निधन से हम सभी को गहरा आघात लगा है। उनके न रहने से जिला पंचायत मिर्जापुर का पूरा परिवार बेहद मर्माहत और दुखी महसूस कर रहा है।कहा कि हम सब ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

 

इस अवसर पर शोक प्रकट करने वालों में प्रमुख रूप से संजय सिंह गहरवार अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नीतू सिसोदिया इंजीनियर मनोज सिंह रिशु सिंह मुरलीधर शर्मा सुधीर कुमार जितेंद्र पांडेय सुखेंद्र आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।