June 16, 2026

चोरी की 02 अदद मोबाइल के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार-

Spread the love

*मीरजापुर पुलिस*

*प्रेस नोट*

दिनांकः 04.09.2022

*चोरी की 02 अदद मोबाइल के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद तमंचा व कारतूस भी बरामद —*

थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.09.2022 को वादिनी आंचल सिंह पुत्री विनोद सिंह निवासिनी नुआंव थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित तहरीर बावत मोबाइल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में दी गई थी । जिसके आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-255/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक चुनार को सर्विलांस के माध्यम से इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 04.09.2022 को उ0नि0 जयशंकर राय चौकी प्रभारी कजरहट मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर 02 अभियुक्तों 1-लल्लू राम पाल पुत्र रामचरित पाल, 2-हीरालाल पुत्र बुद्धिराम निवासी कनवही थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिनसे चोरी हुई मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अदद मोबाइल बरामद की गई । गिरफ्तार अभियुक्त लल्लू राम पाल के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ, जिसके सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-256/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा बरामद मोटरसाइकिल यूपी 63एएस6867 का कोई वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज की कार्यवाही की गई ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —*

1-लल्लू राम पाल पुत्र रामचरित पाल निवासी कनवही थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।

2-हीरालाल पुत्र बुद्धिराम निवासी कनवही थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।

*पंजीकृत अभियोग—*

मु0अ0सं0- 255/2022 धारा 379/411 भादवि थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।

मु0अ0सं0-256/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।

*विवरण बरामदगी—*

1- चोरी की 02 अदद मोबाइल(मु0अ0सं0-255/2022 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित)

2- एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*

उ0नि0 जयशंकर राय चौकी प्रभारी कजरहट थाना चुनार मय टीम ।