*महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मायके वालों ने लगाया हत्या काआरोप*
*लोहता*: स्थानीय क्षेत्र के रहीमपुर गांव में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति,ननद व ससुर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रहीमपुर गांव निवासी अलाउद्दीन के पांच पुत्र है।मृतका जाहरा बानो 26 वर्ष की शादी 6 वर्ष पहले रहीमपुर गांव के सुल्तान पुत्र अलाउद्दीन के साथ हुई थी। दंपति के एक डेढ़ वर्ष का बेटा हरसलान हैं।जाहरा की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद सूचना पर रहीमपुर गांव पहुंचे, महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि जाहरा बानो के पति सुल्तान ने उनकी बेटी की हत्या की है। मृतक की माँ ने बताया कि बेटी द्वारा बार-बार कहा जा रहा था कि सुल्तान पैसे मांग रहा है।नही दोगी तो वो मार डालेगा,दहेज की मांग को लेकर आरोपी पति सुल्तान लगातार जाहरा के साथ मारपीट करता आ रहा था। कई बार इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विरोध करने पर सुल्तान ने पत्नी की हत्या कर दी।सूचना पर मौके पर पहुचे सीओ सदर व थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-