*पोखरे में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत*
*लोहता*: स्थानीय क्षेत्र के परजनपुर गांव शंकर जी मंदिर के पास तालाब में नहाने गए 55 वर्षीय व्यक्ति की डूबने मौत हो गई। सूचना मिलते ही लोहता पुलिस मौके पर पहुंचकर, तैराकियो को बुलाकर तालाब से शव को घण्टो खोजबीन कराया पर पता नही चल सका, वही पुलिस ने एनडीआरएफ व गोताखोर को सूचना दिया।इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
लोहता के परजनपुर गांव तालाब में अभिलाष पाठक (55) वर्ष नहाने के लिए गया था। नहाते-नहाते अधिक गहराई में जाने से डूब कर उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उस समय बचाने वाला कोई नहीं था। इस वजह से अभिलाष पाठक की जान नहीं बचाई जा सकी।मृतक को एक बेटा अंकित पाठक है व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने गोताखोरों की मद्त से घण्टो बाद तालाब से शव को बाहर अपने कब्जे में लेते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-