June 16, 2026

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति-

Spread the love

*जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी*

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-01

वाराणसी, 30 अगस्त, 2022: रेल उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशनों पर ठहराव समय में बढ़ोत्तरी की गयी है। निम्नलिखित गाड़ियों का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव 31 अगस्त, 2022 से 02 मिनट से बढ़ाकर 05 मिनट कर दिया गया है।

– 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर 10.30 बजे पहुँचकर 10.35 बजे, मऊ जं. 08.55 बजे पहुँचकर 09.00 बजे तथा वाराणसी सिटी 07.32 बजे पहुँचकर 07.37 बजे प्रस्थान करेगी।

– 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस देवरिया सदर 16.25 बजे पहुँचकर 16.30 बजे, मऊ 18.05 बजे पहुँचकर 18.10 बजे तथा वाराणसी सिटी 19.50 बजे पहुँचकर 19.55 बजे प्रस्थान करेगी।

– 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस देवरिया सदर 21.00 बजे पहुँचकर 21.05 बजे प्रस्थान करेगी।

– 15008 लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस देवरिया सदर 07.40 बजे पहुँचकर 07.45 बजे प्रस्थान करेगी।

– 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस देवरिया सदर 16.30 बजे पहुँचकर 16.35 बजे प्रस्थान करेगी।

– 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस देवरिया सदर 13.45 बजे पहुँचकर 13.50 बजे प्रस्थान करेगी।

– 05155 छपरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी देवरिया सदर 20.05 बजे पहुँचकर 20.10 बजे प्रस्थान करेगी।

– 05156 गोरखपुर-छपरा विशेष गाड़ी देवरिया सदर 10.15 बजे पहुँचकर 10.20 बजे प्रस्थान करेगी।

– 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस देवरिया सदर 14.35 बजे पहुँचकर 14.40 बजे प्रस्थान करेगी।

– 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस देवरिया सदर 17.50 बजे पहुँचकर 17.55 बजे प्रस्थान करेगी।

– 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस बनारस 09.50 बजे पहुँचकर 09.55 बजे प्रस्थान करेगी।

– 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस बनारस 17.35 बजे पहुँचकर 17.40 बजे प्रस्थान करेगी।

*(पंकज कुमार सिंह)*

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

 

 

 

*जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी*

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02

वाराणसी 30 अगस्त, 2022: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

 

इसी क्रम में 27 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, बनारस को बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 01 पर 13 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला, जिसे चाइल्ड लाइन, वाराणसी को सुपुर्द किया गया। 27 अगस्त, 2022 को रेल मदद की सूचना पर गाड़ी सं. 12558 से पनियहवा-बाल्मीकि नगर के मध्य गिरे एक व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज द्वारा समुचित चिकित्सा सहायता प्रदान करते हुए घायल व्यक्ति को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

26 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज द्वारा गाड़ी सं. 19037 के शयनयान श्रेणी से एक बोरी में रखा 14 अदद शराब बरामद कर आबकारी विभाग को अग्रिम कार्यवाही सुपुर्द किया गया।

26 अगस्त, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी ने गाड़ी सं. 12561 से यात्री का छूटा हुआ दो बाक्स बरामद कर मंडल रिजर्व पोस्ट, वाराणसी पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल, स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी सं. 11061 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर बलिया पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।

29 अगस्त, 2022 को गाड़ी सं. 14005 के भटनी स्टेशन पर आगमन पर शयनयान श्रेणी कोच से 30 पैकेट अमानक गैलेक्सी ब्रांड का पानी बरामद कर सी.एच.आई., भटनी को अग्रिम कार्यवाही सुपुर्द किया गया।

 

*(पंकज कुमार सिंह)*

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी