November 7, 2026

मिट्टी के टीले में दबने से मजदूर की हुई मौत-

Spread the love

*मिट्टी के टीले में दबने से मजदूर की हुई मौत*

 

*परिजनों ने लहरतारा बौलिया मार्ग किया जाम, वाहनों की लगी लम्बी कतार*

 

वाराणसी। कैन्ट थाना क्षेत्र में मंगलवार की अपराह्न राकेश कुमार 36 वर्ष जो पेशे से मजदूर था निवासी घाटमपुर थाना रोहनिया की मिट्टी के टीले में दबने से मौत हो गयी।

आक्रोशित परिजनों ने शाम को लगभग 6 बजे बौलिया से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिससे लगभग आधे घण्टे बाद मंडुवाडीह थानाप्रभारी ने समझाबुझाकर जाम खत्म कराया।

मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया की मेरा भाई राकेश एक ठेकेदार के अंडर में कैन्ट क्षेत्र में कार्य कर रहा था तभी लगभग 3 बजे मिट्टी का टीला ढहने से वह उसी में दब गया और उसकी मौत हो गयी। परिजनों का आरोप रहा की कैन्ट पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर हम लोगों ने बौलिया तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। मृतक 3 भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अपने 2 पुत्री व 1 पुत्र छोड़ गया है।