प्रेस विज्ञप्ति
*बिल्किस के दोषियों के दुबारा जेल जाने से ही लोगों का न्यायपालिका पर भरोसा बहाल हो पाएगा- अरशद अली*
*सिर्फ़ प्रियंका गांधी ही बिल्किस के साथ खड़ी हुईं- अरशद अली*
*बिल्किस के दोषियों को दुबारा जेल भेजने के लिए चल रहा अल्पसंख्यक कांग्रेस का एक हफ़्ते का अभियान आज हुआ पूरा*
प्रयागराज, 28 अगस्त 2022। देर रात्रि बिल्किस बानो के दोषियों को दुबारा जेल भेजने की मांग के साथ चल रहा अल्पसंख्यक कांग्रेस का प्रदेशव्यापी एक हफ़्ते का न्याय अभियान आज जुलूसों और कैंडल मार्च के साथ मस्तान मार्केट करेली में समाप्त हुआ।
इलाहाबाद अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरशद अली ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर 22 से 28 अगस्त तक चले इस अभियान में लाखों लोगों ने हस्ताक्षर कर बिल्किस के दोषियों को दुबारा जेल भेजने की मांग की है। इस दौरान महिला विद्यालयों, दलित बस्तियों, मस्जिदों- मदरसों, बाजारों में कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषियों के छोड़े जाने पर गुजरात सरकार को दिये गए नोटिस के जवाब के बाद स्थितियों के अनुरूप फिर से आंदोलन किया जाएगा।
अरशद अली ने कहा कि न्यायालय में आम लोगों के भरोसे को कायम रखने के लिए ज़रूरी है कि बिल्किस के दोषी दुबारा जेल जाएं। अगर ऐसा नहीं होता है तो भविष्य में कोई भी बलात्कार पीड़िता न्याय के लिए अदालत जाने का साहस नहीं कर पाएगी। *इस मौके पर शहर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा अंशुमन* ने कहा बिल्किस मामले पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा नेत्री मायावती की चुप्पी को शर्मनाक बताते हुए कहा कि सिर्फ़ प्रियंका गांधी और कांग्रेस ही बिल्किस के साथ खड़ी हैं।
इस मौके *उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान* ने कहा सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही हर पीड़िता को इन्साफ दिलाने की लडाई लड़ रही है।
वही *प्रदेश महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह* ने कहा समाज के हर वर्ग के लोगो को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता बड़ी मजबूती से खड़ा है।
इस मौके पर *प्रदेश सचिव इलाहाबाद प्रभारी उज्वल शुक्ला जी अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मिस्बाह उल हक* ने कैंडल मार्च आए लोगो का आभार व्यक्त किया।
पीसीसी सदस्य *फुजैल हाशमी* ने 1 हफ्ते तक प्रदेश व्यापी बिलकिस बानो न्याय आभियान के समापन की घोषणा की।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा अंशुमन, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, प्रदेश महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव उज्वल शुक्ला, एआईसीसी सदस्य तस्लीम उद्दीन, पीसीसी सदस्य फुजैल, हाशमी हरिकेश त्रिपाठी, देवी पांडे, मिस्बाह उल हक, कौशांबी चेयरमैन तमजिद अहमद, परवेज़ सिद्दिकी, नफीस अनवर, भोला सिंह, जावेद उर्फी, अनिल कुशवाहा, अनूप सिंह, अंजूम नाज, हाजी आफताब अहमद, महफूज अहमद तालिबअहमद, नाज खान, मुस्तकीन कुरैशी, अरमान कुरैशी, जाहिद नेता, विशाल सोनकर, कमलेश्वर सोनकर, मुख्तार अहमद, मो रूमी, मो आरिफ, परवेज ख़ान, आदि
अरशद अली
शहर अध्यक्ष
अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी इलाहाबाद।
*9161737486

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-