June 12, 2026

राज ठाकरे का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव 2019 नहीं लड़ेगी एमएनएस

Spread the love

राज ठाकरे का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव 2019 नहीं लड़ेगी एमएनएस

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी घोषणा की। पार्टी के निर्णय के बारे में जानकारी देने के लिए राज ठाकरे 19 मार्च को एमएनएस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

हालांकि, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी राज्य में शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बाहरी समर्थन देगी। 2014 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने एक भी सीट नहीं जीती थी। पार्टी ने 9 उम्मीदवार उतारे थे। इसके बाद के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भी, मनसे 250 सीटों में से केवल एक सीट जीतने में सफल रही। महाराष्ट्र में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को महाराष्ट्र में वोटिंग होगी।