रविवार को सांसद राम प्रसाद शर्मा ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। अब आज उन्होंने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे “अनुरोध” करते हैं तो वह बीजेपी में लौट कर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
बीजेपी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने अभी तक शर्मा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। राज्य इकाई से उम्मीदवारों के पैनल पर पुनर्विचार करने को कहा है। पैनल में तेजपुर से सांसद शर्मा का नाम नहीं था।
राम प्रसाद शर्मा ने कहा, “मेरे इस्तीफे के बाद, तृणमूल कांग्रेस, एनपीपी, कांग्रेस और अन्य दलों ने जुड़ने के लिए मुझसे संपर्क किया है। हालांकि, इस समय किसी से भी जुड़ने में मेरी दिलचस्पी नहीं है। मैं वकालत के अपने पेशे में लौटूंगा। शर्मा ने कहा, “अगर प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अनुरोध करते हैं तो मैं फिर से शामिल होने और तेजपुर से चुनाव लड़ने के बारे में सोच सकता हूं।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक