*जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने की बैठक*
कौशाम्बी। सरसवां स्थित एक गेस्ट हाउस में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बैठक किया। इस दौरान मौजूद रहे शिक्षकों ने शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया। शिक्षक धीरेंद्र सिंह ने शिक्षकों के हित के संबंध में विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन बीएसए को सौंपा है। बैठक के दौरान धीरेंद्र सिंह ने कहां कि जिले में सीनियर शिक्षकों को अधिकारियों द्वारा बेहतर कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र दिया जाए, दूरदराज से आने वाले शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने में यदि देरी हो जाए तो जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा उन्हें किसी तरह से परेशान न किया जाए, बैठक के दौरान धीरेंद्र सिंह ने कहा कि निपुण भारत में बच्चों का रजिस्ट्रेशन भी शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है, ऐसे मेंशिक्षकों को पोर्टल के माध्यम से छुट्टी लेना बहुत कठिन हो चुका है, इसके लिए शिक्षकों द्वारा लिखित में दिए गए छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर भी छुट्टी दिया जाए। इस बैठक में अध्यक्ष गुणेश कुमार ,शिक्षक केशव प्रसाद, विनीत, अशोक सिंह समेत विभिन्न विकास खंडों के शिक्षक मौजूद रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-