September 24, 2026

छिनैती के दौरान घायल महिला की इलाज के दौरान मौत-

Spread the love

*छिनैती के दौरान घायल महिला की इलाज के दौरान मौत*

 

चोलापुर

 

चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहाव गोसाईपुर समीप बीते 10 अगस्त की शाम राखी बांधने अपने मायके जा रही ऑटो सवार महिला का पर्स बाइक सवार बदमाश छीनकर ले भागे, छीनाझपटी में महिला चलती ऑटो से सड़क पर गिर पड़ी, सर में गंभीर चोट होने से मंगलवार शाम इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार हाजीपुर ग्राम निवासिनी संजू देवी (32 वर्ष) पत्नी अवधेश कुमार अपने दो बच्चो के साथ अपने हरहुआ स्थित मायके ऑटो से जा रही थी। जैसे ही मोहाव गोसाईपुर के समीप पहुंची बाइक सवार नकाबपोश छिनैत चलते आटो से ही महिला का पर्स छीनने लगे। छीनाझपटी में संजू चलती ऑटो से नीचे सड़क पर गिर पड़ी और छिनैत पर्स लेकर भाग निकले। सर में गंभीर चोट के कारण नाजुक स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने दीनदयाल चिकित्सालय रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन भोजूबीर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां संजू देवी की हालत गंभीर बनी हुई थी। लगभग एक सप्ताह उपचार के दौरान मंगलवार को संजू की हालत काफी बिगड़ गई परिजन आनन-फानन में बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।