May 2, 2026

नशे का आदी नगर निगम कर्मी का बन्द कमरे में मौत-

Spread the love

*नशे का आदी नगर निगम कर्मी का बन्द कमरे में मौत*

 

*दो दिन पुर्व अपनी पत्नी को मार पीट कर भेजा था मायके*

 

*लोहता*। क्षेत्र के भट्ठी गांव में किराये के मकान में रह रहे नगर निगम कर्मी आशीष कुमार सिंह 35 वर्ष का बंद कमरे में मृत पाया गया। सूचना पा कर पहुची लोहता पुलिस ने अंदर से बन्द कमरे को तोड़ कर शव को पोस्ट मार्डम के लिये भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार लोहता क्षेत्र के भट्ठी गांव के रामबली पटेल के मकान में त्रिलोचन महादेव निवासी आशीष कुमार सिंह अपनी पत्नी नीलम व दो बच्चों के साथ किराए पर रहते थे। दो दिन पुर्व उसने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया और कमरे को अंदर से बन्द कर के रह रहा था। दो दिन से उसका बंद दरवाजा नही खुलने से बगल में रह रहे किरायेदरो ने दरवाजा खुल्वाने का प्रयास किया जब बन्द दरवाजा नही खुला तो मकान मालिक को सूचना दिया। मकान मलिक ने ग्राम प्रधान पति परमानंद सिंह को सूचना देते हुए लोहता पुलिस को सुचित किया। मौके पर पहुची पुलिस ने दरवाजा को तोड़कर कमरे में घुसी तो आशीष अपने कमरे में चौकी पर मृत पड़ा था और उसके मुह से जमीन पर काफी मात्रा में खून गिरा था।

सूचना पाकर मायके से पहुची पत्नी नीलम दहाड़े मार मार कर रोते हुए बेहोस हो गयी।

किरायेदारो का कहना है कि आशीष शराब का आदी था। दो दिन पहले अपने पत्नी नीलम को मारपीट कर के मायके भेजा था।मृतक को एक बेटा देव 4 वर्ष व बेटी राभ्या 5 वर्ष है।