जौनपुर जिले में दो दिन पहले 13 मार्च को नकाबपोश बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी की दुकान में 50 लाख की लूट को अंजाम दिया था। दो दिन से जौनपुर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। वहीं, जौनपुर के एसपी ने दो टीमें भी गठित कर दी थी। गुरुवार को इस मामले में पांच बदमाशों को आजमगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया।
आजमगढ़ के सिधारी थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरूवार की शाम बैठोली बाइपास से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाशी ली तो उनके पास से एक लाख रूपये नगद, एक किलो सोना और ग्यारह किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए। इन आभूषणों को पांचों आरोपी बेचने जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक आभूषणों की कीमत 35 लाख है। जिसमें 30 लाख का सोना, 5 लाख की चांदी है। पकड़े गये बदमाशों के पास से एक पिस्टल, तीन तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इन बदमाशों में से चार पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है।
पकड़े गए दीपक तिवारी निवासी गांव चैबाहर थाना खुटहन जिला जौनपुर, दिग्विजय सिंह निवासी गांव गोविंदपुर थाना आसपुर जिला प्रतापगढ़, सारंगधर सिंह निवासी गांव गोठांव थाना बरदह जिला आजमगढ़, अजय यादव निवासी गांव पश्चिमपुरा कंधरापुर जिला आजमगढ़ और प्रमोद यादव निवासी गांव हजारेमल थाना बरदह जिला आजमगढ़ का शामिल है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-