June 18, 2026

प्रेमी के प्यार में पत्नी बनी जल्लाद , पेट्रोल छिड़क कर पति को जिंदा जला डाला-

Spread the love

*प्रेमी के प्यार में पत्नी बनी जल्लाद , पेट्रोल छिड़क कर पति को जिंदा जला डाला*

 

 

मथुरा शहर से सटे मीनानगर इलाके में एक महिला ने प्रेम प्रसंग में बाधक बने अपने पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पड़ोसियों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने आरोपी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 

रेलवे स्टेशन के निकट गांव बरहाना के मौजा मीनानगर का रहने वाला चमन (40) दिल्ली डवलपमेंट ऑथोरिटी (डीडीए) में काम करता था। वहां वह पत्नी रेखा एवं दो बेटी एवं एक बेटे के साथ कुछ समय किराए के मकान में रहा था। उसी दौरान उसकी पत्नी का किसी युवक से प्यार हो गया। आरोप है कि चमन, रेखा के प्रेम प्रसंग का विरोध करता था। आरोप है कि इससे नाराज रेखा ने सोमवार की सुबह पति चमन पर उस समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जब वह गहरी नींद में सो रहा था।

 

 

बेटा मयंक ने बताया कि जब पापा आग से घिरे थे तो हमने चिल्लाना शुरू दिया, तभी मम्मी उन्हें धमकाते हुए दूसरे कमरे में ले गई। आग से घिरे चमन को पड़ोसियों ने किसी तरह से बाहर निकाला और उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चमन ने दम तोड़ दिया।

 

 

इस वारदात से सहमे चमन के पुत्र मयंक ने बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान एक अंकल से मम्मी की दोस्ती हो गई थी, जिसका पापा ने विरोध किया था। विवाद के बाद पापा ने हम लोगों को गांव मीनानगर भेज दिया था। चमन की मौत के बाद उसके भाई अमर सिंह ने भाई की आग लगाकर हत्या करने वाली अपनी भाभी रेखा के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित रेखा को हिरासत में ले लिया है।