May 2, 2026

20 अगस्त तक घोषित होगा विश्‍वविद्यालय के PGAT प्रवेश परीक्षा रिजल्‍ट-

Spread the love

Allahabad University: 20 अगस्त तक घोषित होगा विश्‍वविद्यालय के PGAT प्रवेश परीक्षा रिजल्‍ट_____

 

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) की परास्नातक प्रवेश परीक्षा (PGAT) पिछले दिनों समाप्त हो गई। इसमें कुल 31351 अभ्यर्थी शामिल हुए। अब परीक्षार्थियो को नतीजों का इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि विश्वविद्यालय प्रशासन परिणाम की घोषणा 20 अगस्त तक कर देगा। मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। अगस्त के आखिरी सप्ताह तक परास्नातक के 54 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर देने की बात कही जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश में देरी नहीं होने दी जाएगी। समय से कक्षाएं चलेंगी। पढ़ाई भी बेहतर ढंग से हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

 

10 शहरों में हुई पीजीएटी-1 परीक्षा : रविवार को देश के 10 शहरों में पीजीएटी-वन के पाठ्यक्रमों की परीक्षा कराई गई। प्रयागराज के साथ बरेली, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी में केंद्र बनाए गए थे। नई दिल्ली, पटना, तिरुअनंतपुरम, कोलकाता सहित कुल 10 शहरों में 40 केंद्रों पर परीक्षा हुई। सभी जगहों पर नकल रोकने के लिए भी पूरे इंतजाम किए गए थे। 2 से 7 अगस्त तक 54 पाठ्यक्रमों के लिए 10,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला है। केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है।

 

सात अगस्त को हुई परीक्षा का विवरण

 

– 15050 अभ्यर्थी पीजीएटी वन में पंजीकृत थे

 

– 13341 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी

 

– 88.64 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे

 

– 2 से 7 अगस्त तक 54 पाठ्यक्रमों के लिए 10,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश परीक्षा कराई गई

 

– 54 पाठ्यक्रमों में कुली 35818 अभ्यर्थी पीजीएटी में पंजीकृत रहे

 

सात दिन चली परीक्षा में कल 31351 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 87.53 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

 

क्या बोले पीजीएटी के चेयरमैन : पीजीएटी के चेयरमैन प्रो. प्रशांत कुमार घोष ने बताया कि सात दिन तक अलग अलग पाठ्यक्रमों की परास्नातक परीक्षा कराई गई। प्रयास होगा 20 अगस्त तक परिणाम घोषित कर दिया जाए। इसके बाद विभागों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।