May 2, 2026

बिना नक्‍शा पास कराए भवन बनाने वाले जल्‍द PDA से कराएं कंपाउंडिंग, वरना चलेगा बुलडोजर-

Spread the love

बिना नक्‍शा पास कराए भवन बनाने वाले जल्‍द PDA से कराएं कंपाउंडिंग, वरना चलेगा बुलडोजर______

 

प्रयागराज: बिना नक्शा पास कराए अगर आप ने भवन निर्माण कर लिया है और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने ध्वस्तीकरण का नोटिस भेजा है तो इससे बचने के लिए बिना समय गंवाए कंपाउंडिंग करा लें। समय रहते अगर कंपाउंडिंग नहीं कराएंगे तो आप के भवन पर बुलडोजर चल जाएगा।

 

पीडीए ने 2300 को भेजा नोटिस : पीडीए की ओर से एक वर्ष में 2500 से अधिक लोगों को नोटिस भेजा गया है। इसमें से महज 204 लोगों ने कंपाउंडिंग के लिए आवेदन किया है। कंपाउंडिंग के लिए जून में 100 और जुलाई में 104 आवेदन आए हैं। इससे पीडीए को लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। जनवरी से मई तक 297 लोगों ने नक्शा पास कराने के लिए आनलाइन आवेदन किया है। इससे पीडीए के लगभग 12 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।

 

क्‍या कहते हैं पीडीए के अधिकारी : पीडीए के विशेष कार्य अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव का कहना है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग नक्शा पास कराने के लिए आवेदन कर रहे हैं। बिना नक्शा पास कराए घर बनवा चुके लोग भी कंपाउंडिंग के लिए भी आवेदन कर रहे हैं। पहले की तुलना में पिछले तीन माह में कंपाउंडिग कराने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

 

क्या है कंपाउंडिंग : बिना नक्शा पास कराए भवन बनने के बाद कंपाउंडिंग की प्रकिया शुरू होती है। पीडीए के अधिकारी भवन का निरीक्षण करते हैं। तल और जमीन किस स्थान पर है, उसका नक्शा पास कराने की स्वीकृत लेते व देते हैं। इससे प्राधिकरण को आर्थिक लाभ होता है और भवन स्वामी को नक्शा न होने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है|