June 21, 2026

असलहा तस्करी के मामले में एटीएस व सारनाथ पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्त की जमानत मंजूर-

Spread the love

*असलहा तस्करी के मामले में एटीएस व सारनाथ पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्त की जमानत मंजूर।*

 

संक्षेप में वादी कथानक के अनुसार एटीएस यूनिट व थाना सारनाथ की सयंक्तु पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से अभियक्तु सुमित कुमार पत्रु स्व0 जनार्दन सिंह निवासी बरोरा उपर मन्दरा धनबाद झारखण्ड को

दिनांक -18.07.2022 को समय करीब 22.45 बजे हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से प्रतिबंधित असलहे व नकदी भी बरामद किये गये।

 

अभियुक्त की तरफ से विद्वान अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह व हिमांचल सिंह द्वारा यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि अभियुक्त पूर्णतया निर्दोष है। उज्जैन से दर्शन करके पटना जाते वक्त ट्रेन जब जौनपुर में रूकी थी तभी एटीएस व कुछ पुलिस वालों ने चेकिंग करने के नाम पर उसे उतार लिया और उसे छोड़ने के नाम पर रूपये माँगने लगे। अभियुक्त द्वारा रूपये न दे पाने के कारण इस मुकदमें में फर्जी ढंग से झूठी बरामदगी दिखाकर पुलिस द्वारा आरोपित कर दिया गया।

 

अभियुक्त के विद्वान अधिवक्ता वरूण प्रताप सिंह व हिमांचल सिंह के तर्कों से संतुष्ट होकर प्रभारी सत्र न्यायाधीश, वाराणसी श्री किरनपाल सिंह द्वारा अभियुक्त की जमानत याचिका स्वीकृत कर ली गयी।