*√मोहर्रम पर्व व श्रावण मास अन्तिम सोमवार के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा कस्बा गोपीगंज में किया गया रुटमार्च/पैदल गस्त*
*√ताजियादारों/ सर्वसमुदाय के धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त/गणमान्य व्यक्तियों आदि से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त*
*√सभी से सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की की गई अपील*
आज दिनांक-08.08.2022 को श्रीमती आर्यका आखौरी, जिलाधिकारी भदोही एवं डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रुप से मोहर्रम पर्व व श्रावण मास अंतिम सोमवार को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत कस्बा गोपीगंज में पैदल गस्त/रूट मार्च किया गया।
रूट मार्च के दौरान ताजियादारों, धर्मगुरुओं व मिश्रित आबादी के लोगों के साथ संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराया गया। सभी से त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई। सरकार द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। असामाजिक व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत सम्बंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं, जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-