पंचायत भवन गाँवा मे प्रखंड कमेटी की एक बैठक की गई। प्रखंड अध्यक्ष राम यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन प्रखंड महामंत्री वहाब खान द्वारा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जेवीएम के केंद्रीय सचिव सुरेश साव उपस्थित हुए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की सूची तैयार की गई, जिसके तहत मालडा एवं पिहरा में पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम का होना सुनिश्चित किया गया तथा गाँवा प्रखंड के पिहरा से पटना तक की सड़क की दयनीय स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में पिहरा से पटना तक हजारों की संख्या में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। बैठक के माध्यम से टोला प्रधान बनाने के अभियान के मद्देनजर सभी पंचायतों के पंचायत प्रभारी नियुक्त किया गए।
इस बैठक में मुख्य रूप से अमरदीप निराला, मो इलियास, इमरान अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, राजकुमार यादव, आनन्दी यादव, अनिल यादव, कांग्रेस यादव, भरत यादव, राजकुमार सिंह, संतोष यादव, संजय पासवान, मुन्ना सिंह, अंकज सिंह, अनिरुद्ध यादव, सुनील यादव, नरेश सिंह, साजिद अख्तर, मुजाहिद अली, रामदेव यादव, महेंद्र यादव, बालमुकुंद साव, मुनील यादव, शैलेन्द्र सिंह, विवेक सिन्हा, सहदेव साव, सुकदेव चौधरी, अनिल माली, दीपक सिंह, बनारस सिंह, भूषण साव, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-