April 20, 2026

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ईवीएम स्ट्रांग रुम व मतगणना कराने के लिए पहड़िया मण्डी का किया निरीक्षण*

Spread the love

वाराणसी : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ईवीएम स्ट्रांग रुम व मतगणना कराने के लिए गुरुवार को पहड़िया मण्डी का निरीक्षण किया। पहाड़िया मंडी में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपनिदेशक मंडी को निर्देश दिया की 2 दिन के अंदर पूरे परिसर की सफाई कराने के साथ ही भवनों व गोदामों की मरम्मत, रंगाई-पुताई का काम भी एक सप्ताह में पूरा कराएं। मंडी की जगह जगह टूटी हुई बाउंड्री वाल की मरम्मत कराने वह उस पर लगे सुरक्षा तारों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने मौके पर उपस्थित नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया कि मंडी परिसर की सफाई के लिए अधिकतम सफाई कर्मी लगाकर पूरा कचरा साफ कराएं। और पूरे परिसर मे लाईटें भी लगा दें। 10 शौचालय का निर्माण कराने व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही
पेयजल की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उनका कहना था की पूरा परिसर एकदम साफ सुथरा दिखाई दे और प्रकाश व्यवस्था ऐसी हो कि पूरा परिसर रोशनी से जगमगाए। उन्होंने निर्देश दिया कि ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम की फुल प्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए योजना बनाकर आयोग को स्वीकृति के लिए भेजा जाये। ईवीएम मशीनों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कंट्रोल रूम से 24 घंटे कड़ी नज़र रखी जाएगी। स्ट्रांग रूम में फायर सेफ्टी की व्यवस्था करने के साथ ही सुरक्षाबलों की 24 घंटे पहरा लगाया जाएगा।