June 15, 2026

*’मोदी जी कलयुग के भगवान हैं…’ ऑटोड्राइवर ने ऐसे की पीएम मोदी की तारीफ*

Spread the love

2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी पार्टियां इलेक्शन कैम्पेन करने में बिजी हैं और अपने लीडर को जनता के बीच प्रोजेक्ट कर रही हैं। मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को ट्वीट किया। जो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक ऑटोवाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहा है।

जिसमें मुंबई का ऑटो ड्राइवर कहता दिख रहा है- ‘मोदी जी कलयुग के भगवान हैं…’ सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। किरण रिजिजू के मुताबिक ये वीडियो अरुणाचल प्रदेश के एक स्टूडेंट ने बनाया है और उनको भेजा है। उन्होंने लिखा- ‘ये मजेदार वीडियो एक अरुणाचल प्रदेश के स्टूडेंट ने शेयर किया है

जे. कोलॉन्ग मुंबई में अपनी छोटी बहन का इलाज कराने गए थे। उनकी ऑटो ड्राइवर से उस वक्त बात हुई जब वो अस्पताल जा रहे थे। ऑटो ड्राइवर को अरुणाचल प्रदेश को भी जानते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तारीफ की।’ ऑटो ड्राइवर पीएम नरेंद्र मोदी को कलयुग का भगवान बता रहा है।