*प्रेस-नोट दिनांक 14-05-2022*
*थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थाना कैण्ट पर एवं जनपद के अन्य थानों पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया ।*
आज दिनांक 14.05.2022 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर *जिलाधिकारी गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थाना कैण्ट पर आम जन की समस्याओं को सुना गया* तथा उनके समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा जनपद के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनके त्वरित व विधिक निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान समस्त पुलिस एवं राजस्व अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में जमीनी विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व टीम के साथ पुलिस मौके पर जाकर दोनो पक्षो की उपस्थिति मे नियमानुसार शिकायतो का निस्तारण कराना सुनिश्चित करे तथा अपनी आख्या थाना समाधान दिवस की पंजिका मे दर्ज करे, साथ ही प्रार्थाना मे अंकित वादी-प्रतिवादी एव जांचकर्ता का मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करें। यदि कोई पक्ष विवाद करता है तो उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जाए ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-